Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

तापसी पन्नू ने कन्फर्म की मैथियास बो के साथ शादी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिनों  से उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी करने की खबरें सामने आ रही है, हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस बात की कन्फर्मेशन नहीं की। अब तापसी ने फाइनली इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तापसी पन्नू ने अपनी शादी कन्फर्म करते हुए कहा कि ''मुझे नहीं पता है कि क्या मैं अपने निजी जीवन उस तरह से पब्लिक के बीच लाना चाहती हूं, जैसा कि होता है। मैंने ऐसी जिंदगी को जीना चुना है, मेरे पार्टनर और शादी में आए लोगों ने नहीं। मैं नहीं जानती कि चीजें शेयर करने पर मैं कैसा फील करूंगी, इसलिए मैंने इसे सिर्फ अपने तक रखा।''