Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

थलापति की फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज टली, इन कारणों के चलते लिया फैसला

Jana Nayagan: टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माता ने बुधवार को ये घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन्स ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर आशाओं, उत्साह और भावनाओं को समझता है।

उसने कहा, ‘‘हालांकि भारी मन से हम यह ताजा जानकारी अपने मूल्यवान हितधारकों और दर्शकों से साझा कर रहे हैं कि ‘जन नायगन’ की रिलीज अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है।” ये फिल्म पहले नौ जनवरी को रिलीज की जानी थी। निर्माताओं ने कहा कि ये फैसला आसान नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि रिलीज की नई तारीख जल्द से जल्द बताई जाएगी। मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘जन नायगन’ को ‘यूए 16प्लस’ श्रेणी का सेंसर प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए सीबीएफसी को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रखा लिया।