Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

ट्रोलर्स के खिलाफ सुंबुल तौकीर खान के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी का ट्रोल होना तो अब आम बात हो गई है, लेकिन अब ट्रोलर्स ने सारी हड़े पार कर दी है। ट्रोलर्स अब सेलिब्रिटी के परिवार वालों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ फेम एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान को ट्विटर पर ट्रोल किया गया जिसके खिलाफ उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। 

मुंबई के गोरेगाव ईस्ट पुलिस स्टेशन के साथ साथ सुंबुल के पिता ने एफआईआर की कॉपी मुंबई के होम मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है। इस एफआईआर में उन्होंने लिखा है कि मैं एक सम्मानित नागरिक होने के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं। मेरी बेटी सुंबुल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। हमेशा लाइमलाइट में रहने की वजह से उनके परिवार को बदनाम करने की अक्सर कोशिश की जाती है। कई बार धमकी देकर उनसे पैसे भी ऐंठे जाते हैं। साल 2019 में तौकीर हसन खान के खिलाफ POCSO रेप की झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी। इन झूठे इल्जामों के पीछे मकसद सिर्फ पैसे ऐंठने का था। एक लंबी लड़ाई के बाद 28 अगस्त 2022 को अदालत ने उन्हें सभी इल्जामों से बाइज्जत बरी कर दिया था।