Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

स्मृति मंधाना की मां ने क्रिकेटर के WPL जीतने पर पलाश मुच्छल को किया ट्रोल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना हाल ही में उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पहली बार वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब दिलाया। यह जीत स्मृति के लिए इसलिए भी खास रही, क्योंकि निजी जीवन में वह हाल ही में एक कठिन दौर से गुज़री थीं। सिंगर और कंपोज़र पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी आखिरी वक्त पर टूट गई थी।

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दीं। इसी बीच, उनके एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल पर तंज कसते हुए कई मीम्स वायरल हो गए। इन मीम्स में से एक को खुद स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपने निजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।

स्मृति की मां का वायरल पोस्ट
जिस मीम को स्मिता मंधाना ने री-शेयर किया, उसमें लिखा था कि फाइनल मुकाबले में स्मृति ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की, जैसे उन्हें हर खिलाड़ी में अपने एक्स का चेहरा नजर आ रहा हो। इस मीम को स्मृति की मां द्वारा साझा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हुई।

इसके अलावा स्मिता मंधाना ने स्मृति की मजबूती और संघर्ष को दर्शाने वाले कुछ भावुक पोस्ट भी री-शेयर किए। एक पोस्ट में लिखा था,
“किसी ने वे रातें नहीं देखीं जब तुम खामोशी में रोईं। डेढ़ महीने तक भीतर चलती रही जंग। ऐसे मुकाबले जहां कोई तालियां नहीं बजाता। ट्रोल्स ने सवाल उठाए, तुम्हारी काबिलियत पर शक किया, लेकिन तुमने शोर पर नहीं, अपने खेल पर भरोसा किया।”

पोस्ट में आगे लिखा गया
“आज तुम सिर्फ शानदार नहीं थीं, बल्कि अटूट, निडर और मजबूत थीं। तुम तूफान से सिर्फ बचीं नहीं, बल्कि यह दिखा दिया कि असली ताकत कैसी होती है।”

RCB की इस जीत और स्मृति मंधाना के जज्बे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न सिर्फ मैदान पर, बल्कि जिंदगी की चुनौतियों में भी एक सशक्त खिलाड़ी हैं।