Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

Shahid Kapoor की फिल्म 'O Romeo' को कानूनी हरी झंडी

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आने वाली गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज से ठीक पहले बड़ी कानूनी राहत मिली है। बॉम्बे की एक सिविल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे अब फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकेगी।

यह याचिका दिवंगत हुसैन “उस्तारा” शेख की बेटी सनोबर शेख ने दायर की थी। उनका दावा था कि फिल्म में उनके पिता के जीवन को बिना अनुमति दिखाया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिका फिल्म की रिलीज के बेहद करीब दायर की गई थी और ऐसे समय पर रोक लगाने से निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि फिल्म में साफ तौर पर यह बताया गया है कि यह एक काल्पनिक कहानी है, जो फैसले का अहम आधार बना।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्‍स ऑफ मुंबई से प्रेरित अंडरवर्ल्ड कहानी पेश करती है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मामला अभी कोर्ट में लंबित है और इसकी अगली सुनवाई मार्च में होनी है, लेकिन फिलहाल फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं है। ‘ओ रोमियो’ अब 13 फरवरी 2026 को तय कार्यक्रम के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फरवरी के व्यस्त बॉक्स ऑफिस सीजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।