Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम से आया ईमेल

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के माध्यम से मिली धमकी के एक दिन बाद हुई है।

पुलिस ने कोई अन्य जानकारी दिए बिना बताया कि शर्मा को ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने अभिनेता आयुष शर्मा को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ये सत्यापित करने की कोशिश कर रही है कि ईमेल वास्तविक है या किसी ने शरारत की है। ये घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अभिनेता रणवीर सिंह को भी अज्ञात व्यक्तियों से व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस को शक है कि रणवीर को धमकी देने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। पिछले हफ्ते, मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर एक अज्ञात हमलावर ने पांच गोलियां चलाई थीं।