Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

शादी के दो साल बाद पापा बनेंगे रणदीप हुड्डा, फोटो शेयर कर अनाउंस की गुड न्यूज

अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी एक्टर और एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों मे अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साझा पोस्ट शेयर की, जिसमें वे आग के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "दो सालों का प्यार, रोमांच, और अब… एक छोटा सा नन्हा मेहमान आने वाला है।"

रणदीप, जो "साहेब बीवी और गैंगस्टर", "रंग रसिया", "हाईवे" और "सरबजीत" जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने कई सालों तक लिन लैशराम को डेट किया। दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप दिया। दोनों 2023 में इंफाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की।