Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

''सिर्फ भगवान नहीं थे राम-सीता'', जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म लेखक, कवि और गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जावेद अख्तर किसी भी मामले में अपनी राय को रखने को से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं, जिसकी वजह से लेखक का नाम चर्चा का विषय बना रहता है। इस बीच जावेद अख्तर ने रामायण, भगवान राम और माता सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान में जावेद ने इनकी जन्मभूमि पर जन्म लेने और भारतीय विरासत को लेकर भी जिक्र किया है।

हाल ही में दिवाली को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार के सदस्य और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से एक दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। इस दौरान जावेद अख्तर ने भगवान राम और मां सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जावेद ने कहा है-''राम और सीता सिर्फ भगवान नहीं थे, बल्कि वे हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। रामायण को भी मैं इसी का दर्जा देता हूं। वैसे तो मैं नास्तिक हूं लेकिन इन हिंदू देवी-देवता की जन्मभूमि पर जन्म लेना मेरे लिए गर्व की बात है।''