Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' ने बिखेरा जलवा, कमाई के मामले में बनाया ये रिकॉर्ड

Peddi Box Office Collection: अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को बुची सना ने डायरेक्ट किया है और ये चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

प्रोडक्शन बैनर 'वृद्धि सिनेमाज’ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। इसमें फिल्म के पोस्टर के साथ बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दिखाए गए थे। मेकर्स के मुताबिक, ‘पेद्दी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ सिनेमा की फिल्म भी बन गई है।

फिल्म ने शुरुआती दिन 135.36 करोड़ रुपये कमाए और पहले वीकेंड में इसकी कमाई 236.7 करोड़ रुपये रही। कैप्शन में लिखा था, "बॉक्स ऑफिस का जश्न। #PEDDI ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया।"

1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित, 'पेद्दी' एक निचली जाति के ग्रामीण की कहानी है, जो अपने समुदाय के लिए पहचान और सम्मान पाने के लिए कुश्ती का रास्ता चुनता है। इसमें जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म को 'वृद्धि सिनेमाज' के तहत वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है, 'आईवीवाई एंटरटेनमेंट' के तहत ईशान सक्सेना ने को-प्रोड्यूस किया है और इसे 'मैत्री मूवी मेकर्स' और 'सुकुमार राइटिंग्स' ने पेश किया है। इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।