Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी गैंगस्टर फिल्म "मालिक" की नई रिलीज डेट 11 जुलाई तय की गई है, निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पुलकित निर्देशित एक्शन थ्रिलर पहले 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसे कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत निर्मित किया है।

टिप्स फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "रौब, रुतबा, और राज होगा मालिक का, 11 जुलाई से। आ रहे हैं #maalik, 11 जुलाई से सिर्फ सिनेमाघर में। "राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी ये खबर साझा की।

पुलकित को भूमि पेडनेकर अभिनीत खोजी ड्रामा "भक्त" और प्रतीक गांधी अभिनीत "डेढ़ बीघा जमीन" के निर्देशन के लिए जाना जाता है।राजकुमार राव अगली बार "भूल चुक माफ" में वामीका गब्बी के साथ दिखाई देंगे। मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित ये फिल्म नौ मई को रिलीज होगी।