Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Big Boss 19: फैमिली वीक में प्रणित मोरे के भाई प्रयाग ने घर में ली एंट्री, घरवालों के साथ की मस्ती

Big Boss 19: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। हाल ही में जारी हुए प्रोमो में कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे के भाई प्रयाग शो में आते दिख रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस प्रणीत से कहते हैं कि वे स्टोर रूम चेक करें। प्रणीत जैसे ही अंदर जाते हैं, वो प्रयाग को देखते हैं और खुशी से उन्हें गले लगाते हैं।

प्रणीत ने अपने भाई से मजाक करते हुए कहा, “तू ये कपड़े कहां से उधार ले आया है?” फिर, जब तान्या मित्तल ये शिकायत करती हैं कि प्रणीत उन्हें अक्सर चिढ़ाते हैं, तो प्रयाग फनी अंदाज में जवाब देते हैं, “वो उसी चीज पर जोक मारता है, जिसकी मार्केट में बहुत वैल्यू है।”

प्रयाग ने फिर से फराहाना को चिढ़ाते हुए कहा, “गौरव तो बोर होने पर जिम जाता है, अश्नूर स्विमिंग करता है, लेकिन फराहाना तो लड़ाई शुरू कर देती है।” ये सुनकर जोर-जोर से हंसते हैं। बिग बॉस 19 हर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर और जियो सिनेमा पर नौ बजे स्ट्रीम होता है।