Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, न्यूज शेयर कर लिखा 1+1=3

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने सोमवार को घोषणा की कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर में 1+1=3 लिखा हुआ है और साथ ही बेबी के फुट प्रिंट बने हुए हैं।

वहीं, वीडियो में कपल हाथों में हाथ थमे हरियाली के बीच वॉक करता हुआ दिख रहा है। परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म "अमर सिंह चमकीला" में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था।

वे वर्तमान में ताहिर राज भसीन के साथ रेन्ज़िल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित आगामी नेटफ्लिक्स शो पर काम कर रही हैं। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।