Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

सेल्फी लेने पहुंचा फैन नाना पाटेकर ने जड़ दिया जोर का थप्पड़

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए नाना पाटेकर का नाम काफी जाना जाता है। इन दिनों नाना पाटेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग के लिए वाराणसी में मौजूद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का एक लेटेस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और वह उसे थप्पड़ जड़ देते हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का एक लेटेस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और वह उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद मौके पर मौजूद क्रू मेंबर उस फैन को बाहर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि नाना पाटेकर का ये थप्पड़ फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा है या फिर सच में एक्टर ने प्रशंसक को तमाचा मारा है।