Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

मेट गाला 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ डेब्यू किया

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला 2025 में डेब्यू किया। कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के आउटफिट को चुना। उनकी 'ब्रेवहार्ट्स' नाम की ड्रेस महिलाओं की ताकत और बदलाव का प्रतीक है। इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी सोने की ब्रेस्टप्लेट थी। कियारा ने मदर हार्ट और बेबी हार्ट को दर्शाती एक चेन पहनी थी जो उनके बेबी बंप पर टच कर रही थी। ये उनकी प्रेगनेंसी और जल्द ही मां बनने की भावना को दिखाती है।

कियारा ने कहा, "जब मेरी स्टाइलिस्ट, अनाइता (श्रॉफ अदजानिया) ने मेरा लुक डिजाइन करने के लिए गौरव से संपर्क किया, तो उन्होंने 'ब्रेवहार्ट्स' बनाया। ये एक ऐसा विजन है जो उस बदलाव का सम्मान करता है जिसमें मैं कदम रख रही हूं और इसे इस साल के ड्रेस कोड 'टेलरड फॉर यू' से खूबसूरती से जोड़ा गया।" अभिनेत्री ने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को कैप्शन दिया था, "मई में मां का पहला सोमवार।"

इस कार्यक्रम को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था। इस साल के मेट गाला का विषय "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है। डिजाइनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई पोस्ट में कहा, "कियारा के लिए ये पीस बनाते हुए, हम उनके मातृत्व का सम्मान करना चाहते थे और ब्लैक स्टाइल की बोल्ड भव्यता दिखाना चाहते थे।"

कियारा के साथ न्यूयॉर्क गए सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गाला से उनकी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी पत्नी और उनके होने वाले बच्चे को सलाम करते हुए लिखा, "दोनों बहादुर हैं।" दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में से एक मेट गाला के कार्पेट पर कियारा के अलावा कई दूसरी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा।