Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

लॉरेन गॉटलिब ने प्रेमी टोबियास जोन्स से शादी की, कहा- ये हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन

अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब और उनके प्रेमी टोबियास जोन्स ने इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली। रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' में अपने अभिनय के लिए मशहूर गॉटलिब ने शादी के दिन फूलों की कढ़ाई वाला सफेद रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। वहीं, उनके पति जोन्स ने काले रंग का सूट पहना।

अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादी 11 जून को हो चुकी है। इसके कैप्शन में लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज जोन्स। 11.06.2025 टस्कन की एक पहाड़ी  पर, अपने दिलों को खोलकर, हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए वादा किया। हमने हमेशा महसूस किया है कि प्यार वहां मौजूद है। जीवन में एक बार होने वाला प्यार।"

उन्होंने आगे लिखा, "और जब हमने इसे पाया, तो ऐसा लगा जैसे हम घर आ गए हैं। एक-दूसरे से शादी करना हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन था। ये खुशी थी, ये शांति थी। ये वो सब कुछ था जिसका हमने कभी सपना देखा था।" पिछले साल अगस्त के महीने में लॉरेन ने सगाई की घोषणा की थी।