Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

शो में खली की हुई बेइज्जती, गुस्से में कॉमेडियन के खींचे बाल

द ग्रेट खली ने 'मैडनेस मचाएंगे' शो में ऐसा बवाल काट दिया कि वीडियो सोशल मीडिया खूब वाइरल हो रहा है. इस शो में खली और टीवी के कई सितारे बतौर गेस्ट आए थे। लेकिन शो में कॉमेडियन ने खली के साथ ऐसा मजाक कर दिया जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर क्या, खली गुस्से में इतना तिलमिला गए कि कॉमेडियन को उठा-उठाकर ऐसा पटका कि वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। 

दरअसल हाल ही में मैडनेस मचाएंगे शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर आया इस प्रोमो में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर खली का खूब मजाक उड़ाते हैं। पहले तो खली आराम से बैठकर सुनते रहते हैं लेकिन बाद में वो इतने ज्यादा गुस्से में आ जाते हैं कि स्टेज पर आकार कॉमेडियन के बाल खिचने लगते है। अब ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा की यह सब स्क्रिप्ट का हिस्सा है या सच में खली इतने गुस्से में थे।