Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

केसरी 2 ने क्रॉस किया 70 करोड़ का आंकड़ा

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म केसरी 2 को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. अब फिल्म ने 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 12 वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म के 12वें दिन के बिजनेस के आंकड़े अभी ऑफिशियली नहीं आए हैं पर अगर फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अभी टोटल कलेक्शन 70.65 करोड़ हो गया है. 

केसरी 2 ने 7.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 9.75 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट हुई. फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवे दिन फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया. छठवें दिन फिल्म ने 3.6 करोड़ का कलेक्शन किया. सातवें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.1 करोड़ हुआ. 

इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म के कल्केशन में बढ़त दिखी. फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें दिन फिल्म ने 8.1 करोड़ काशानदार बिजनेस किया. 11वें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए. अब फिल्म के फैंस 100 करोड़ कमाने की उम्मीद कर रहे हैं.