Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

कटरीना कैफ ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर की शेयर

Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल के साथ ही उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है।

अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।’

कई सेलेब्स ने दी बधाई
कटरीना और विक्की कौशल द्वारा इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान  के बाद तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में बधाई, बधाई, बधाई लिखते हुए लाल दिल मेंशन किया है। हुमा कुरैशी ने कहा, ‘वाह शुभकामनाएं।’ इसके अलावा भी कई सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं और उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

2021 में हुई थी कटरीना-विक्की की शादी
9 दिसंबर 2021 को कटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक आलीशान किले में पूरी हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे ।