Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

मधुमक्खी की वजह से हुई करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की मौत

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को ब्रिटेन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय कपूर की उम्र केवल 53 साल थी। पोलो खेलते समय संजय गलती से एक मधुमक्खी निगल बैठे, जो उनके गले में फंस गई। इससे उन्हें जलन और घबराहट हुई, और फिर तुरंत बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मेडिकल टीम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।इस खबर के बाद करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा कपूर के घर पहुंचे हैं।

संजय कपूर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से विवाह किया, लेकिन आपसी तनाव के चलते 2016 में दोनों का तलाक हो गया। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। तलाक के दौरान करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

संजय कपूर को पोलो का बेहद शौक था और वे अक्सर सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें साझा करते रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर शोक जताया था। संजय कपूर का इस तरह अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा है।