Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

कंगना ने शेयर किया हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो, कह दी ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। कंगना रनौत ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में अपने गृहनगर मंडी से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की है। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी साथी कलाकार और बीजेपी नेता हेमा मालिनी की तारीफ की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी को लेकर एक स्टोरी साझा की है।

कंगना ने हेमा के 20 साल पुराने एक थ्रोबैक वीडियो को साझ किया है, जिसमें वह मंच पर प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए लिखा, ''आज भी हेमा जी स्टेज पर तीन से चार घंटों तक परफॉर्म करती हैं। जो लोग नृत्य, संगीत और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीची और छोटी सोच रखते हैं।'' इसके आगे कंगना ने लिखा, ''देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला में शिक्षा ली थी। तभी तो वो नटराज कहलाते हैं।''