Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का धमाल, 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में रिलीज के केवल दो हफ्तों में ही 717.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

शेट्टी की 2022 की हिट 'कांतारा' का प्रीक्वल, होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह कन्नड़ फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को अपनी दमदार कहानी और अभिनय की वजह से दर्शकों और आलोचकों दोनों से अच्छा प्रतिक्रिया मिली है।

होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर एक तूफान #कंताराचैप्टर1 ने 2 हफ्तों में दुनिया भर में 717.50 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही #ब्लॉकबस्टरकंतारा के साथ दीपावली मनाएं!"