Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

जैकलीन जानबूझकर कर रही थी सुकेश के पैसों का इस्तेमाल, जानिए ईडी ने क्यों कहा ऐसा?

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दलील दी है कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज जानबूझकर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की काली कमाई का इस्तेमाल कर रही थी। ईडी का ये तर्क फर्नांडीज की याचिका के जवाब में दायर एक हलफनामे में दिया गया, जिसमें चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके (जैकलीन के) खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी।

मामला न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की कोर्ट में लिस्टेड था। फर्नांडीज के वकील ने ईडी के हलफनामे पर अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी है।

अपने जवाब में ईडी ने दावा किया कि फर्नांडीज ने कभी भी चंद्रशेखर के साथ पैसों के लेनदेन के बारे में सच नहीं बताया। और सबूत मिलने तक हमेशा चीजों को छुपाया।