Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

इरफान खान के बेटे ने इंस्टा पर साझा की अपनी भावनाएं- लिखा- “मैं डिप्रेशन से लड़ रहा था"

New Delhi: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कविता साझा करते हुए खुलासा किया कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 2022 में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म ‘कला’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले बाबिल मई में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक भावुक वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री को 'झूठा' कहा था।

बाद में बाबिल खान ने वो वीडियो डिलीट कर दिया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बंद कर दिए थे। बाबिल खान ने वापसी करते हुए लाल स्वेटर में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। बाबिल की पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियों ने प्यार और समर्थन जताया।

अभिनेता विजय वर्मा ने कमेंट किया, “बाबिल, हमने तुम्हें वापस पा लिया है।”वहीं अपारशक्ति खुराना ने दिल की इमोजी साझा कर अपना प्यार दिखाया।