Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अमित शाह ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, बोले- वह अपने अभिनय से सदैव हमारे बीच रहेंगे

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से करोड़ों लोगों का दिल जीता और अपने अभिनय की बदौलत सदैव ‘‘हमारे बीच रहेंगे।’’ धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।

अमित शाह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अपने बेहतरीन अभिनय से छह दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।’’

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वे जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘अपने अभिनय से वह सदैव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति शांति शांति।’’