Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अर्जुन रामपाल ने समर्थकों का जताया आभार, कहा- बेहद खुश हूं

Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने “धुरंधर: द रिवेंज” की सफलता के बाद अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। अभिनेता ने सोमवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ “धुरंधर” के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं।

“धुरंधर” 2025 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद इस साल 19 मार्च को इसका नया संस्करण रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, जबकि दूसरी फिल्म 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

रामपाल ने पोस्ट में लिखा, “मेरी पहली फिल्म मोक्ष से लेकर धुरंधर तक... मेरे इस सफर में साथ रहे सभी लोगों का आभारी हूं। मेरे प्रिय प्रशंसकों का धन्यवाद जो मेरे साथ बने रहे, इस अद्भुत फिल्म धुरंधर में काम करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद जो मेरे स्तंभ रहे। मेरे बब्बर शेर रणवीर सिंह, लोकेश धर, ज्योति देशपांडे, आर. माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, प्रीतिशील स्मृति समेत सभी का धन्यवाद।”

उन्होंने लिखा, “मैं बहुत खुश हूं। धैर्य, स्थिरता, और जुनून रखिए। सपने सच होते हैं।” रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।