Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

'Housefull 2 की अभिनेत्री Shazahn Padamsee ने बिजनेसमैन Ashish Kanakia संग लिए फेरे

हाउसफुल 2 और रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शहजान पदमसी ने बिजनेसमैन आशीष कनाकिया से एक निजी समारोह में शादी रचाई। शहजान ने अपने खास दिन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। 37 साल की अभिनेत्री ने इस मौके पर फूलों की कढ़ाई वाला ऑफ-व्हाइट लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

शहजान ने अपने वेडिंग लुक को सिंपल और एलीगेंट रखा। उन्होंने हल्का मेकअप किया, बाल खुले छोड़े और लुक को मैचिंग ज्वेलरी के साथ पूरा किया। आशीष कनाकिया ने भी मैचिंग एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी। पोस्ट के कैप्शन में शहजान ने लिखा, “ये दिन, ये एहसास, हमारा हमेशा के लिए।” ये पोस्ट आशीष कनाकिया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिपोस्ट किया।

इस जोड़े ने 20 जनवरी 2025 को अपनी रोका सेरेमनी की थी, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। पोस्ट में लिखा था: “नई शुरुआत 20.01.2025″।शहजान पदमसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में रणबीर कपूर की फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर से की थी। उन्होंने हाल ही में सीरीज जुनून में काम किया था। इस सीरीज में उन्होंने एक कैमियो भूमिका निभाई थी। ये शो मई में रिलीज हुआ था और इसमें नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे।