Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से फर्स्ट लुक रिलीज, 'मंदाकिनी' के दमदार अवतार में आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' से उनका पहला आधिकारिक लुक जारी किया गया। फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं। मेकर्स ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "और भी रोमांच, नई खोजें और हर नए सफर की ओर..." जारी पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा बेहद दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने गहरे रंग का कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट पहना है, जिसमें हाई-नेक और जालीदार डिज़ाइन है। उनका हेयरस्टाइल और आग की रोशनी वाला बैकग्राउंड उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बना रहा है।

'वाराणसी' की शूटिंग अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। जून में फ्रांस के एनेसी एनीमेशन फेस्टिवल के दौरान राजामौली ने बताया था कि फिल्म के बड़े एक्शन और भव्य दृश्यों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा, "अब हम छोटे-छोटे और कहानी को जोड़ने वाले दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि सितंबर या अक्टूबर की शुरुआत तक पूरी शूटिंग खत्म हो जाएगी।"

राजामौली ने बताया कि फिल्म की कई बड़ी एक्शन सीक्वेंस शुरू से ही IMAX फॉर्मेट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए थे। हालांकि, इसके लिए कहानी या दृश्यों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। 'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।