Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामला, पांच आरोपी 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में

Maharashtra: महाराष्ट्र की एक अदालत ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को गुरुवार को 11 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर के निर्देश पर काम कर रहे थे। लोनकर इस मामले में वांछित आरोपी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) और स्वप्निल सकट (23) को रविवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आसाराम फासले नामक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक के पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन और एक एयर गन बरामद की गई है। सभी को यहां मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के लिए आरोपियों की अधिकतम हिरासत की मांग की। अदालत ने गंभीर अपराध को देखते हुए और जांच के लिए पुलिस को पर्याप्त समय दिए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई के जुहू इलाके में शेट्टी की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शनिवार देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं।

एक गोली इमारत में स्थित एक जिम के शीशे पर जा लगी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच के दौरान ये बात सामने आई कि सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर के संपर्क में थे, जिसे इस मामले में वांछित आरोपी बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोनकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना में भी वांछित है।