Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

टीवी शो अनुपमा के सेट पर आग, कोई हताहत नहीं

लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर रविवार सुबह एक भयानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब सेट पर कोई शूटिंग नहीं हो रही थी। उस समय वहां सिर्फ सुरक्षा गार्ड और कुछ सेट स्टाफ मौजूद थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय कोई कलाकार या अन्य क्रू मेंबर मौजूद नहीं था। 

प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि आग से किसी को कोई चोट नहीं आई है और सभी जानवर भी सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फायर डिपार्टमेंट और अन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, क्योंकि आग लगने के समय बिजली सप्लाई भी बंद थी। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

राजन शाही ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस घटना को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि झूठी बातों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और चैनल स्टार प्लस का आभार व्यक्त किया।