Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

आंध्र प्रदेश: सुपरस्टार प्रभास की 'सलार' की रिलीज को लेकर फैन उत्साहित, मनाया जश्न

सुपर स्टार प्रभास की फिल्म सलार पार्ट वन सीजफायर  शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैन ने प्रभास की फिल्म की रिलीज के मौके पर जश्न मनाया और सिनेमा घर के बाहर पटाखे जलाए और ढोल की थाप पर डांस किया।

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत ये फिल्म शाहरुख खान की 'डंकी' के एक दिन बाद 22 दिसंबर को तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हुई। प्रशांत नील की निर्देशित और विजय किरागंदुर की निर्मित बड़े बजट की ये एक्शन-एडवेंचर पैन-इंडिया फिल्म का पहला भाग है।

श्रुति हासन, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी और गरुड़ राम भी कलाकारों में शामिल हैं।