Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

अगर आप भावुक या परेशान हुए, तो समझो ये कामयाब हुई, 'मर्दानी 3' को लेकर बोली रानी मुखर्जी

Mardani 3: अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि सिनेमा न केवल लोगों का मनोरंजन करता है बल्कि अपने विषय के जरिए उन्हें गहराई से छूने की ताकत भी रखता है। रानी की नई फिल्म 'मर्दानी 3' बाल तस्करी के विषय पर आधारित है। फिल्म में वो एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभा रही हैं।

यशराज फिल्म्स की इस हिट फ्रेंचाइज ने रिलीज के तीन दिनों में ही दुनिया भर में 28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में,रानी ने कहा कि दर्शकों का प्यार असीम है। उन्होंने कहा, "ये फिल्म हर उस दर्शक की है जो मानता है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन से कहीं बढ़कर है.. यह शायद हमारी अंतरात्मा को झकझोर सकता है।"

उन्होंने कहा, "अगर 'मर्दानी 3' ने आपको भावुक किया है, परेशान किया है या सोचने पर मजबूर किया है, तो इसने अपना काम कर दिया है। बेचैनी से ही बदलाव की शुरुआत होती है। हमारी लड़कियों को हमारी सहानुभूति की जरूरत नहीं है। उन्हें हमारी सुरक्षा की जरूरत है। उन्हें हमारे साहस की जरूरत है। महज एक फिल्म से बदलाव नहीं आ सकता। बदलाव हमारे घरों में, स्कूलों में, हमारी गलियों में शुरू होता है। ये तब शुरू होता है जब हम अपने बेटों को सम्मान करना सिखाते हैं, जब हम अपनी बेटियों को आत्मविश्वास से भर देते हैं और जब हम उस लड़की के लिए खड़े होते हैं जो खुद के लिए खड़ी नहीं हो सकती।"

अभिनेत्री ने कहा कि 2014 में शुरू हुई 'मर्दानी' श्रृंखला ने ऐसी कहानियां पेश की हैं जो बदलाव के लिए बहुत जरूरी हैं। फिल्म का दूसरा भाग 2019 में रिलीज हुआ था। मुखर्जी ने पिछले साल "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। रानी ने कहा कि 'मर्दानी 3' की कहानी हकीकत को दर्शाती है।