Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की धमाकेदार शुरूआत, पहले दिन कमाए 28.60 करोड़ रुपये

Dhurandhar box office collection: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर" ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म आदित्य धर (जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई थी) के निर्देशन में बनी है और शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। जारी किए गए बयान के अनुसार, “धुरंधर” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं।

फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराधियों, मुखबिरों और ऑपरेटिव्स का नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़ा होता है। फिल्म में खुफिया मिशन, जासूसी और धोखे जैसे तत्व दिखाए गए हैं। ये फिल्म आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियो और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई है।