Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

बॉक्स ऑफिस पर चला फिल्म 'तेरे इश्क में' का जादू, पहले दिन कमाए 15.06 करोड़ रुपये

Tere Ishk Mein: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म "तेरे इश्क में" ने रिलीज के पहले दिन देशभर की टिकट खिड़की पर 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। ये फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रोडक्शन बैनर ने अपने सोशल मीडिया मंच पर यह खबर साझा की।

पोस्ट में फिल्म का पोस्टर दिखाया गया है जिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े लिखे हैं। पोस्टर पर लिखा था, "बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर ने रिलीज के पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। 'तेरे इश्क में'। अब सिनेमाघरों में। अपनी टिकटें बुक करें।"

कैप्शन में लिखा था, "आपके 'इश्क' के कारण यह फिल्म देशभर में धूम मचा रही है! #तेरे इश्क में अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में, हिंदी, तमिल और तेलुगु में। अभी अपनी टिकट बुक करें।" यह फिल्म गर्म खून वाले शंकर और एक शोध छात्रा मुक्ति की कहानी है, जो मानती है कि हिंसक पुरुषों को वश में किया जा सकता है। मुक्ति इसे साबित करने के लिए शंकर को अपने शोध कार्य में शामिल करती है।