Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

कनाडा के अभिनेता सिमु लियु और एलिसन हसू ने की सगाई

कनाडा के अभिनेता सिमु लियु ने अपनी प्रेमिका एलिसन हसू के साथ सगाई करने की घोषणा की है। इस जोड़े ने रविवार को अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी। इस पोस्ट में दोनों की कई तस्वीरें शामिल हैं जिनमें हसू पेरिस में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं।

कुछ तस्वीरें एफिल टावर के सामने खिंचवाई गई हैं। सिमु लियु ‘शैंग-ची', 'द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ और ‘किम्स कन्वीनियंस’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एलिसन हसू मार्केटिंग के पेशे में हैं।