Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पूरी की

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म "सिकंदर" की शूटिंग पूरी कर ली है।  "सिकंदर" का निर्देशन "गजनी" और "हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी" से प्रसिद्धि पाने वाले ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं। ये फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक प्रेस रिलीज के मुताबिक 'सिंकदर' की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के दूसरे हिस्सों में करीब 90 दिनों तक चली। हालांकि, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी, लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था। अभिनेत्री काजल अग्रवाल अभिनीत "सिकंदर" को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।