Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

महिलाओं के प्रति समाज की ये सोच बेहद चिंताजनक, बिपाशा बसु ने ‘बॉडी शेमिंग’ करने वालों की निंदा की

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ‘बॉडी शेमिंग’ करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की ये सोच बेहद चिंताजनक है। बिपाशा बसु ने ‘इंस्टाग्राम वीडियो’ के ‘कमेंट सेक्शन’ में लिखा, जिसमें दिखाया गया था कि प्रसव के बाद वजन बढ़ने के कारण उनके रूप-रंग में किस तरह बदलाव आया है। 'राज', 'ओमकारा' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर बिपाशा बसु ने कहा कि वे एक आत्मविश्वासी महिला हैं और ऐसी टिप्पणियों से परेशान नहीं होतीं। 

बिपाशा बसु ने लिखा, "उम्मीद है कि लोगों की सोच हमेशा इतनी नीची नहीं रहेगी... वे महिलाओं को हर दिन उनके द्वारा निभाई जाने वाली लाखों भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित करेंगे और सराहेंगे। उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत ही आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसके पास बहुत प्यार करने वाला साथी और परिवार है। मीम्स और ट्रोल्स कभी भी मुझे परिभाषित नहीं कर सकते हैं... मैं आज जो हूं, उनकी वजह से नहीं हूं।" 'हमशकल्स' की अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां दूसरों को आहत कर सकती हैं। 

उन्होंने कहा, "लेकिन महिलाओं के प्रति समाज की यह सोच बेहद चिंताजनक है। मेरी जगह कोई और महिला होती, तो इससे बहुत प्रभावित और आहत होती...वैसे भी, अगर हमारी आवाजें मजबूत हों और कम से कम महिलाएं महिलाओं को समझें और उनकी सराहना करें, तो महिलाएं और भी ऊपर उठ जाएंगी :) हम न रुकने वाली महिलाएं हैं।" 

बिपाशा बसु ने 2014 में फिल्म “अलोन” के सेट पर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को ‘डेट’ करना शुरू किया था। अप्रैल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2022 में इस जोड़े की बेटी देवी का जन्म हुआ। बसु हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज "डेंजरस" में नजर आईं, जिसमें ग्रोवर ने भी अभिनय किया है।