Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

आयुष्मान–सारा की फिल्म ‘Pati Patni Aur Woh Do’ की रिलीज डेट बदली

आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म पहले 4 मार्च 2026 को होली के आसपास रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी है।

अब यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर नई रिलीज डेट की पुष्टि की है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म फ्रेंचाइज़ की दूसरी किस्त है, जिसमें नए किरदार और नई कहानी देखने को मिलेगी, लेकिन हास्य और मनोरंजन पहले जैसा ही रहेगा।

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म भी निर्देशित की थी। इसे भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

मेकर्स का कहना है कि फिल्म में दर्शकों को “तीन गुना ज्यादा मज़ा और हंसी” मिलेगी और आयुष्मान खुराना एक बार फिर प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि ‘पति पत्नी और वो’ का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे। यह फिल्म 1978 की क्लासिक फिल्म का आधुनिक रीमेक थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।