Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अक्षय-सैफ ने शुरू की फिल्म 'हैवान' की शूटिंग, करीब 17 साल बाद साथ काम करते आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने शनिवार को अपनी नई फिल्म "हैवान" की शूटिंग शुरू कर दी। दोनों अभिनेता 17 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने किया है। उन्होंने "हेरा फेरी", "हलचल", "भूल भुलैया" और "हंगामा" जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की शूटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें सैफ और प्रियदर्शन भी नजर आ रहे हैं।

'एक्स' पर पोस्ट अपने वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा- "हम सब ही हैं थोड़े से शैतान... कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान... आज अपने सबसे पसंदीदा कैप्टन @priyadarshandir सर के साथ #हैवान की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करके अच्छा लग रहा है। चलिए हैवानियत की शुरुआत करते हैं।"

प्रियदर्शन ने हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच देखते हुए दोनों अभिनेताओं की एक तस्वीर पोस्ट करके इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया है।

अक्षय और सैफ ने "मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी", "ये दिल्लगी", "आरजू", "तू चोर मैं सिपाही" और "कीमत" जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्हें आखिरी बार साल 2008 में आई एक्शन फिल्म "टशन" में साथ देखा गया था, जिसमें करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी थे।

अक्षय प्रियदर्शन के साथ दो और फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें हॉरर कॉमेडी "भूत बंगला" और "हेरा फेरा" फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग शामिल है। सैफ अली खान पर्दे पर नेटफ्लिक्स की "ज्वेल थीफ" में नजर आए थे। उन्होंने "देवरा: पार्ट 1" और "आदिपुरुष" जैसी फिल्मों में भी काम किया था।