Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

अजय देवगन-स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए 9.45 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2: अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली “दे दे प्यार दे 2” ने अपनी रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।

आर. माधवन अभिनीत ये फिल्म “दे दे प्यार दे” का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। सीक्वल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, इसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है।

रकुल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खबर साझा की। उनके पोस्ट में फिल्म का पोस्टर दिखाया गया था जिस पर बॉक्स ऑफिस नंबर लिखे हुए थे, पोस्टर पर लिखा है, “परिवार द्वारा स्वीकृत प्यार। भारत में 9.45 करोड़ रुपये की कमाई। ‘दे दे प्यार दे 2’ अब सिनेमाघरों में।”

कैप्शन में आगे लिखा था, “इस  Pyaar Vs Parivaar को बहुत प्यार मिल रहा है, बॉक्स ऑफिस नंबर सब कुछ कह रहे हैं! #De De Pyaar De2 सिनेमाघरों में, अभी अपनी टिकट बुक करें।”

“दे दे प्यार दे” में अशोक (अजय देवगन) एक अमीर 50 साल के आदमी हैं, जो अपने से लगभग आधी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार करने लगते हैं। लेकिन उनके इस रिश्ते को उनका परिवार और उनकी एक्स-पत्नी मंजू (तबू) पसंद नहीं करते।

इसके सीक्वल में वहीं से कहानी आगे बढ़ती है। अब आयशा, अशोक को अपने परिवार से मिलवाने ले जाती है। इस फिल्म को लव फिल्म्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म की कहानी लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर लिखी है।