Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अभिनेत्रियों ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

हर साल 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज का दिन हर महिला के लिए बेहद ही खास होता है, आज का दिन महिलाओं को बड़ावा देने के लिए, उनके राइट्स के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आज की महिला केवल घर पर बैठ कर किचन में काम नहीं कर रही बल्कि समाज में आगे आकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। राजनीति हो या बिजनस महिलाएं हर छेत्र में आगे बड़ रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने पोस्ट डालकर शुभकामनाएं भी दी है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अलग-अलग काम करती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट साझा कर वो लिखती है वह हम हैं हम सब हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।

ऐसे ही टीवी अभिनेत्री अदा खान ने भी वीडियो शेयर कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी ने ये वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट से साझा किया है।