Breaking News

भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |   वेनेजुएला में भूकंप के जोरदार झटके, 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका     |   अयोध्या राम मंदिर में ब्लास्ट की धमकी का खुलासा, कर्नाटक से संदिग्ध आतंकी सुहैल गिरफ्तार     |   उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान ढहा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल     |  

अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली की कार मुंबई-नागपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सोमवार रात मुंबई-नागपुर हाईवे पर कार दुर्घटना में घायल हो गईं। हालांकि गनीमत रही कि सोनाली और उनके भतीजे इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

फिलहाल वो नागपुर के मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के दौरान सोनाली की बहन भी कार में सवार थीं, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

सोनू सूद ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य पर अपडेट शेयर किया। प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि उन्हें बेहतर देखभाल मिल रही है। प्रशंसक सोनू सूद की पत्नी सोनाली के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।