Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Mumbai: अभिनेता कमाल राशिद खान गिरफ्तार, आवासीय इमारत पर गोलीबारी का था आरोप

Mumbai: 'केआरके’ के नाम से मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान को यहां पश्चिमी उपनगर में एक आवासीय इमारत पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कमाल राशिद खान को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाई जाने की बात सामने आई।

पुलिस ने बताया कि एक गोली दूसरी मंजिल पर जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जहां ये गोलियां लगी थीं उनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का है।

अधिकारी ने बताया कि शुरू में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हालांकि, एक फोरेंसिक विश्लेषण से संकेत मिला कि हो सकता है कि गोलियां पास में स्थित खान के बंगले से चलाई गई हों।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।