Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

Delhi: NTA ने नीट-यूजी के सेंटर और सिटी वाइस नतीजे घोषित किए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट-यूजी के सेंटर और सिटी वाइस रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए। ये एग्जाम कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है। नीट-यूजी के रिज्लट पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें इस फॉर्मेट में पब्लिश किया गया।

सुप्रीम कोर्ट पेपर लीक समेत परीक्षा कराने में कथित गड़बड़ियों के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल हैं। इसमें 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था।

सु्प्रीम कोर्ट 22 जुलाई को एग्जाम में कदाचार के आरोपों को रद्द करने, दोबारा एग्जाम देने और अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर दलीलें सुनना फिर से शुरू करेगी।