Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

NIRF रैंकिंग में लगातार सातवें वर्ष शीर्ष पर रहा IIT मद्रास, बेंगलुरू दूसरे पायदान पर रहा

Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने लगातार सातवें वर्ष शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू दूसरे पायदान पर रहा। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को रैंकिंग की घोषणा की। विश्वविद्यालयों में, शीर्ष स्थान आईआईएससी बेंगलुरु ने हासिल किया है, जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है।

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने तीसरा और जामिया मिलिया इस्लामिया ने चौथा स्थान हासिल किया है। कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय का हिंदू कॉलेज शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद मिरांडा हाउस और हंस राज कॉलेज हैं। किरोड़ीमल कॉलेज चौथे स्थान पर है, जबकि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

आईआईएससी बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान है, जिसके बाद आईआईटी मद्रास है। मुक्त विश्वविद्यालयों में, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) शीर्ष स्थान पर रहा है, उसके बाद कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूरु है।