Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

दिव्यांग छात्रों के लिए IIT दिल्ली की पहल, ब्रेल साइनेज और पोर्टेबल शौचालय जैसी सुविधाओं की शुरूआत

नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली ने दिव्यांग छात्रों की मदद के लिए कैंपस में कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। लैब और एक्सपेरीमेंट को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एडजस्टेबल टेबल और ऊंची व्हीलचेयर से लेकर क्लासरूम में रैंप और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं से संस्थान अपने दिव्यांग छात्र-छात्राओँ के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

ऑफिस ऑफ एक्सेसिबल एजुकेशन, आईआईटी दिल्ली में डायवर्सिटी एंड इनक्लूजन ऑफिस का हिस्सा है। ये इन सभी पहलों को कैंपस में जल्द से जल्द लागू करने में अहम रोल निभा रहा है।

एकेडमिक स्टडी में मदद करने वाली पहलों के अलावा, आईआईटी दिल्ली दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सालाना कल्चरल और स्पोर्ट्स इवेंट भी कराता है। इसका मकसद पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें बेहतर माहौल मिल सके।

दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए ये पहल नियमों के मुताबिक मिलने वाली सुविधाओं से कहीं आगे तक फैली हुई हैं। इनका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि ज्यादा तादाद में दिव्यांग छात्र-छात्राएं आईआईटी दिल्ली में एडमिशन ले सकें।