Breaking News

भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |   कुवैत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाती 2 ईरानी मिसाइलें इंटरसेप्ट: US सेंट्रल कमांड     |   पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले     |  

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट्स में किया बदलाव, चेक करें नई तारीख

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने एक अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने अक्टूबर 2023 में होने वाली कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक/ओपन एग्जाम की डेटशीट में बदलाव किया है। इसके तहत, कुछ विषयों के लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा और कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा अब 19 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि पहले यह दोनों परीक्षाएं 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होनी थीं। लेकिन अब बोर्ड ने दोनों विषयों के एग्जाम की डेट को बदल दिया है।

हरियाणा बोर्ड ने अक्टूबर परीक्षा की तारीख बदल में बदलाव का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर, 2023 को होना है। इसके चलते बोर्ड ने यह डेट्स में बदलाव किया है। इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।