Breaking News

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |   ईरान की अमेरिका को चेतावनी, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर और हमले हुए तो करारा जवाब देंगे     |   गुजरात के कच्छ में दो बार भूकंप के झटके     |  

दिल्ली में आज होने वाली CEUT-UG की परीक्षा हुई रद्द

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली में 15 मई को होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीईयूटी-यूजी) को कुछ वजाहों से स्थगित कर दिया गया है। 

एनटीए ने कहा कि परीक्षा अब दिल्ली में 29 मई को होगी और अभ्यर्थियों के लिए रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एनटीए ने एक बयान में कहा, "सभी संबंधित अभ्यर्थियों और स्टेकहोल्डर्स को सूचित किया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा पेपर (केमिस्ट्री-306, बायोलॉजी-304, इंग्लिश-101 और जनरल टेस्ट- 501) जो पहले 15 मई 2024 को निर्धारित की गई थी, केवल दिल्ली भर के केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए स्थगित कर दिया गया है।"

15 मई को होने वाली परीक्षा गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा सहित देश भर के सभी शहरों और विदेशों में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा कि दिल्ली सहित सभी केंद्रों पर 16, 17 और 18 मई को निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के तहत होंगी।