Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

CG के स्कूल में हादसा, प्राचार्य घायल

कोरबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर स्कूल भवन की छत गिरने का मामला सामने आया है। स्कूल भवन की किचन की छत का प्लास्टर अचानक प्राचार्य के ऊपर गिर गया, जिससे वो घायल हो गए। मामला गेवरा के शक्ति नगर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। स्कूल भवन के जर्जर हालत की शिकायत प्रबंधन से की जा चुकी है पर संबंधित वि​भाग उदासीन है। 

दरअसल स्कूल में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया जाना था। इसके निरीक्षण के लिए प्राचार्य नूर मसीह किचन पहुंचे, जहां किचन की रूफ का प्लास्टर अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। रूफ का मलबा गिरने से प्राचार्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया।