Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

पुलिस की हिरासत में आतिशी सिंह और सौरभ भारद्वाज

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सौरभ भारद्वाज और आतिशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की गिरफ्त में हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐस में एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट तक यह मामला पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है।