Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

मुनक नहर में आई दरार को भरने का काम जारी

दिल्ली में गुरुवार रात मुनक नहर के एक हिस्से में आई दरार को भरने का काम चल रहा है।

मुनक नहर में दरार को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने गुरुवार को मुख्य सचिव से कहा कि वे इस मामले को दिल्ली के मंत्रियों के साथ उठाएं ताकि चैनल को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। 

टूटी नहर से भारी मात्रा में पानी बहने से दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। कई रिहायशी इलाकों के साथ-साथ बवाना में जेजे क्लस्टर भी पानी में डूब गया है। हजारों परिवारों पर इसका असर देखने को मिला है। कई परिवार अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं।

मुनक नहर टूटने के बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी असर पड़ा है। शहर के द्वारका, हैदरपुर, बवाना और नांगलोई इलाके में ट्रीटमेंट  सुविधाओं पर असर दिख रहा है।